फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पकड़े गए विलेन, सगी बहनों से की थी मारपीट और अश्लीलता

विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिण जिला पुलिस ने वसंतकुंज के विलेन को पकड़ लिया है। इन विलेन ने दो सगी बहनों के साथ छेड़छाड़ की थी। बहनों के पिता ने छेड़छाड़ का विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की थी।
विज्ञापन


आरोपी महरौली इलाके में रहते हैं। इन्होंने बाइक मालवीय नगर से इलाके से चुराई थी और उस पर विलेन इज बैक लिख लिया था। दक्षिण जिला डीसीपी प्रेमनाथ ने बताया कि किशनगढ़ रोड पर वारदात हुई थी।

पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू की। तफ्तीश में पता लगा कि मोटर साइकिल चोरी की है और मालवीय नगर इलाके से चुराई गई है।
विज्ञापन

आरोपी मोविन आजाद सैफी बुलंदशहर का रहने वाला है

सिपाही करमवीर को मिली गुप्प्त सूचना के बाद दो आरोपी मोविन आजाद सैफी और पिंटू सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने बताया कि इन्होंने बाइक हौजखास इलाके से चुराई थी और उसके बाद बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगा ली थी।

आरोपी मोविन आजाद सैफी मूल रूप से बुलंदशहर का रहने वाला है। इसने बेसिक कंप्यूटर का कोर्स किया हुआ है। फिलहाल वह महरौली में रह रहा था।

पिंटू भी महरौली इलाके में रहता है। पुलिस अधिकारियों ने केस को सुलझाने वाले पुलिसकर्मियों को इनाम देने की घोषणा की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें