फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 वीं का छात्र पड़ोस में रहने वाली छात्रा से करता रहा रेप

विज्ञापन
विज्ञापन
खजूरी खास इलाके में आठवीं कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पड़ोस में रहने वाले 11वीं कक्षा के छात्र ने कई बार वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


31 दिसंबर को भी आरोपी ने वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया, लेकिन उस दिन वह कामयाब नहीं हो पाया। हिम्मत कर छात्रा ने परिजनों को मामले की शिकायत की।

छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर नाबालिग आरोपी को दबोच लिया है। पुलिस के मुताबिक, सरकारी स्कूल में आठवीं कक्षा की छात्रा  सलमा (14) (बदला हुआ नाम) परिवार के साथ खजूरी खास इलाके में रहती है।
विज्ञापन

छात्रा घर में थी अकेली तो बना डाला श‌िकार

गत 20 दिसंबर को सलमा घर में अकेली थी। इस बीच पड़ोस में रहने वाला नाबालिग आरोपी वहां पहुंच गया। उसने छात्रा को डरा धमकाकर उससे दुष्कर्म किया।

28 दिसंबर को छात्रा को अकेला पाकर दुबारा वारदात को अंजाम दिया। 31 दिसंबर को आरोपी ने फिर दुष्कर्म का प्रयास किया, लेकिन इस बार वह सफल नहीं हो पाया।

डरी-सहमी छात्रा ने हिम्मत कर परिजनों को सारी वारदात की जानकारी दी। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को दबोच लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें