पुलिस ने सोमवार को रेलवे रोड पर ऑटो के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान तेज आवाज में अश्लील गाने बजाने और अश्लील पोस्टर लगाने वाले 11 चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
इस बीच कई चालक डर के कारण रोड पर ऑटो खड़े कर भाग गए। पुलिस ने उनको जब्त कर लिया है। पुलिस ने बताया कि शिकायत मिल रही थी कि रेलवे रोड पर चलने वाले कुछ ऑटो में अश्लील तस्वीरें लगी हुई हैं।
साथ ही चालक तेज आवाज में अश्लील गाने चलाते हैं। कुछ चालक तो नाबालिग हैं। इसको देखते हुए सोमवार को अभियान चलाकर ऐसा करते हुए 11 ऑटो चालकों को पकड़ा गया।
इस दौरान ऑटो में लगे अश्लील पोस्टरों और साउंड सिस्टम को हटवाया गया। प्रभारी निरीक्षक अनिल प्रताप सिंह का कहना है कि अगर कार्रवाई के बाद भी ऑटो चालकों के खिलाफ शिकायतें मिलेंगी तो उनको गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।