फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली एयरपोर्ट पर पकड़ी गई 33 किलो केसर की तस्करी

Mon, 13 May 2019 04:26 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर तस्करी के जरिए विदेश से 33 किलो केसर लेकर आ रहे एक आदमी को कस्टम अधिकारियों ने रंगेहाथ दबोच लिया। बृहस्पतिवार को हुई कार्रवाई के बाद से ही आरोपी हिरासत में है और उससे लगातार पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का मानना है कि उसका संबंध खाड़ी देशों से तस्करी के जरिए देश में विभिन्न सामान लाने वाले बड़े गिरोह से हो सकते हैं।

विज्ञापन


कस्टम विभाग की तरफ से रविवार को दी गई जानकारी के मुताबिक, विभागीय अधिकारियों को सूचना मिली कि 9 मई को एक आदमी दुबई से आ रही फ्लाइट में एक आदमी तस्करी के जरिए केसर की एक बड़ी खेप लेकर आ रहा है। सूचना मिलते ही एयरपोर्ट पर कस्टम की टीमों को अलर्ट कर दिया गया।

बृहस्पतिवार को बताई गई फ्लाइट लैंड करते ही कस्टम की टीमों ने संदिग्ध आरोपी को दबोच लिया और उसके सामान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से 33 किलोग्राम केसर बरामद हुई, जिसकी कीमत तकरीबन 33 लाख रुपये बताई जा रही है। विभाग के मुताबिक, केसर को सीज करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। कानूनी कारणों से अभी आरोपी के नाम का खुलासा नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें