फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: कूड़े के ढेर के बीच सड़क पर घूम रहे गोवंशी, हादसे का डर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नई दिल्ली। मीठापुर रोड से कालिंदी कुंज जाने वाले रास्ते पर पड़े कूड़े के ढेर में बेसहारा गोवंशी घूमते रहते हैं। खाने की तलाश में ये गोवंशी कूड़े में मुंह मारते हैं और कई बार प्लास्टिक भी खा लेते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, यहां नियमित रूप से सफाई नहीं होती। समय पर कूड़ा नहीं उठने से ढेर बढ़ता जाता है और कचरा सड़क तक फैल जाता है। इससे पैदल चलने वालों के साथ वाहन चालकों को भी परेशानी होती है। कूड़े के पास रहने वाले गोवंशी अचानक सड़क पर आ जाते हैं। इससे वाहन चालकों को अचानक ब्रेक लगाना पड़ता है। कई बार गोवंशियों से बचने के लिए चालक वाहन को दूसरी ओर मोड़ देते हैं। इससे हादसे का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन

लोगों के मुताबिक, सुबह और शाम के समय इस सड़क पर वाहनों की आवाजाही ज्यादा रहती है। इसी समय गोवंशियों के सड़क पर आने से यातायात भी प्रभावित होता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क किनारे जमा कूड़ा जल्द उठाने और नियमित सफाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें