अगर आपने फॉर्म 6 भरा है और आपका वोटर कार्ड फिर भी नहीं बना है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि बिना वोटर कार्ड के भी आप वोट डाल सकेंगे।
चुनाव आयोग ने ये व्यवस्था उन लोगों के लिए की है जिनका फॉर्म 6 भरने के बाद भी वोटर कार्ड नहीं बन पाया है। इससे लगभग 6.5 नए मतदाताओं अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।
इसके लिए वोटरों को बस इतना करना है कि चुनाव आयोग ने जो नंबर जारी किए हैं या फॉर्म 6 में दिए गए नंबर को आयोग की जानकारी के लिए उसके दिए गए नंबर पर भेजना है। चुनाव आयोग के मुताबिक जिन वोटरों ने फरवरी के बाद आवेदन किया था उनमें से 6.5 लाख मतदाताओं के फॉर्म स्वीकार हो गए हैं। इन्हें वोटर लिस्ट में भी शामिल कर लिया गया है।
क्यों की गई ये व्यवस्था
बड़ी संख्या में अब भी ऐसे वोटर्स हैं जिनका वोटर कार्ड नहीं पहुंचा है और इस कदम से वो भी वोट दे पाएंगे।
कैसे करें अपने नाम की जांच
अपने वोटर आईडी नंबर या फॉर्म 6 में दिए नंबर को आप चुनाव आयोग की वेबसाइट पर डाल कर चेक कर सकते हैं। ये नंबर जैसे ही संबंधित नंबरों पर पहुंचेंगे वैसे ही आपके पास एक SMS आएगा जिसमें आपके आवेदन के स्वीकृति के स्टेटस के अनुसार पोलिंग बूथ का नंबर और पता आ जाएगा। इसी मैसेज को दिखाकर आप वोट दे सकेंगे।
किन पहचान पत्रों को साथ में ले जा सकते हैं
पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, सरकारी व गैर सरकारी कर्मचारी पहचान पत्र, बैंक पासबुक फोटो के साथ, पैन कार्ड, आधार कार्ड, स्मार्ट कार्ड, मनरेगा कार्ड आदि।
इस व्यवस्था के लाभ
मतदान का प्रतिशत बढ़ाने में यह कदम बहुत कारगर साबित होगा।
आयोग ने जारी किए नंबर
टोल फ्रीः 1950, मोबाइलः 9211728082, हेल्पलाइनः 1800111400, वेबसाइटः www.ceodelhi.gov.in