फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: केशव पुरम में महिला को दी धमकी, CCTV फुटेज खंगाल रही है पुलिस; दिल्ली में कौन घूम रहा 'मिस्ट्री मैन'?

Tue, 12 May 2026 09:36 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

दिल्ली के केशव पुरम इलाके से वारदात सामने आई है। जहां एक महिला नीलम जैन की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर में घुसकर धमकी देने का मामला दर्ज किया गया। युवक सीसीटीवी में नजर आ रहा है।
विज्ञापन
केशव पुरम में महिला को दी धमकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केशवपुरम में एक घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है। यह मामला नौ मई को केशवपुरम थाने में नीलम जैन की शिकायत पर दर्ज किया गया है। शिकायत में अज्ञात व्यक्ति पर अतिक्रमण और आपराधिक धमकी देने का आरोप है।

विज्ञापन


पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा के तहत मामला दर्ज किया है। शिकायत के अनुसार, एक अज्ञात व्यक्ति ने उपकरण के साथ घर में घुसकर आपराधिक धमकी दी थी। यह घटना बीती नौ मई 2026 को हुई थी। घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की जांच की जा रही है।

पुलिस ने शिकायतकर्ता नीलम जैन और अन्य संबंधित व्यक्तियों के बयान भी दर्ज किए हैं। आरोपी की पहचान की जा रही है।  पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए विशेष टीमें तैनात की हैं। आरोपी की जल्द से जल्द पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मामले की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच की जा रही है। इसका उद्देश्य आरोपी की पहचान के लिए महत्वपूर्ण सुराग जुटाना है। शिकायतकर्ता और अन्य गवाहों के बयान दर्ज किए गए हैं। स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि आरोपी तक पहुंचा जा सके।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें