फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक निर्भया गैंगरेप में पुलिस ने दर्ज किया केस, जांच शुरू

Sun, 14 May 2017 07:02 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
हैवानियत का शिकार हुई सोनीपत की युवती
विज्ञापन
हरियाणा के रोहतक में निर्भया जैसे गैंगरेप मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। अज्ञात लोगों ने एक महिला के साथ गैंगरेप करने के बाद उसकी हत्या कर दी थी। आरोपियों ने पीड़िता की पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे पर गाड़ी भी चढ़ाई। यही नहीं, दरिंदों ने उसके प्राइवेट पार्ट को भी क्षत-विक्षत कर दिया। कथित तौर पर यह घटना 9 मई को हुई लेकिन शरीर बाद में रोहतक के आईएमटी क्षेत्र से बरामद किया गया।
विज्ञापन
Haryana: Woman allegedly abducted and gangraped in a car, last night in Gurugram. Case registered, probe on — ANI (@ANI_news) May 14, 2017

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना की रात महिला काम से वापस लौट रही थी, उसी दौरान कुछ लोगों ने उसे किडनैप कर लिया। आरोपी महिला को किसी सुनसान जगह ले गए, जहां उसके साथ गैंगरेप किया गया। 

पोस्टमार्ट्म करने वाले फॉरेंसिक एक्सपर्ट का कहना है कि पीड़िता के साथ गैंगरेप किया गया और तेज धार हथियार से उसके शरीर को क्षत-विक्षत किया गया। उसके शरीर के अंदर काफी चोंटे हैं। उन्होंने बताया कि पीड़िता को मारने से पहले करीब 7 लोगों ने उसके साथ रेप किया। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि महिला की सिर की हड्डियां टूट गई थीं और जबड़ा बाहर निकल आया था। पुलिस का कहना है कि पहचान छिपाने के लिए पीड़िता के चेहरे पर गाड़ी चढ़ाई गई। महिला के शरीर में नुकीली चीजें डालने की भी बात सामने आ आई है। वहीं, शरीर से उसका यूटेरस भी गायब था।

बता दें कि महिला मूल रूप से सोनीपत की रहने वाली थी। लड़की के माता-पिता ने बेटी के गायब होने की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर पुलिस ने तलाश शुरू की थी। शव की शिनाख्त के लिए घरवालों को रोहतक बुलाया गया। पीड़िता के घरवालों ने शव की पहचान करने के बाद इसके लिए पड़ोसी पर आरोप लगाते हुए उन्हें फांसी की सजा दिए जाने की मांग की है। गौरतलब है कि इसी तरह की दरिंदगी साल 2012 में दिल्ली की निर्भया के साथ भी की गई थी, जिसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें