फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध लेने गई थी पीड़िता: पत्नी ने महिला के घर में घुसते ही बंद किया दरवाजा, बंधक बनाकर पति से करवाया दुष्कर्म

Mon, 27 May 2024 07:16 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह

सार

हरियाणा के नूंह जिले में महिला को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया गया। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
दुष्कर्म (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तावडू थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पीड़ित परिवार करीब छह साल से जिले के एक गांव में मुर्गी फार्म पर नौकरी करता है। उनके परिवार से बीते 25 मई की सुबह एक महिला पड़ोस में रहने वाले महाबीर के घर दूध लेने के लिए गई थी। आरोप है कि घर में घुसने के दौरान महाबीर की पत्नी ने जबरन दरवाजा बंद कर दिया। फिर पति महावीर को बुलाकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म कराया। साथ ही किसी को बताने पर पति को जान से मारने की धमकी दी। इस तरह दूसरे दिन भी महावीर ने पीड़िता से जबरदस्ती की। जबकि मानसिक रूप से परेशान पीड़िता ने किसी तरह अपने पति को सारी घटना से अवगत कराया। नूंह सदर थाना पुलिस ने आरोपी महावीर और उसकी पत्नी के विरुद्ध केस दर्ज कर किया है।

वहीं, पीड़ित परिजनों ने बताया कि वह गांव के मुर्गी फार्म हाउस पर करीब छह साल से मजदूरी करते हैं। वारदात के बाद कुछ ग्रामीण आरोपियों से जबरन फैसला कराने की फिराक में हैं। पीड़ित पक्ष का दावा है कि आरोपी महावीर पर पहले भी गांव की ही महिला को भगाने का आरोप है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें