फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: मोहन नगर में युवक पर जानलेवा हमला, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन






पलवल। शहर के मोहन नगर क्षेत्र में एक युवक पर फरसे, चाकू, डंडों और तमंचे से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि हमलावरों ने युवक को जान से मारने की नीयत से गोली भी चलाई। गंभीर रूप से घायल युवक का फरीदाबाद के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

किठवाड़ी पुल पुलिस चौकी में दी शिकायत में इस्लामाबाद निवासी बंटी ने बताया कि 19 जुलाई की मध्यरात्रि उसके भाई रवि को रावण नामक युवक ने फोन कर मोहन नगर बुलाया था। आरोप है कि वहां पहुंचते ही राजा ने रवि को पकड़कर नीचे गिरा दिया। इसके बाद कट्टप्पा और उसके 8-9 साथियों ने फरसा, चाकू, डंडे, पंच और तमंचे से हमला कर दिया।
विज्ञापन


शिकायत के अनुसार, हमलावरों ने रवि पर जान से मारने की नीयत से गोली भी चलाई, लेकिन वह किसी तरह बच निकला। हमले के दौरान कई बार गिरने के बाद रवि ने मोहन नगर स्थित एक पार्किंग स्टैंड में छिपकर अपनी जान बचाई और अपने भाई को फोन कर घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


बंटी ने घायल रवि को जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। वर्तमान में उसका उपचार फरीदाबाद के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें