फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: अशोक विहार में कांस्टेबल महिला की कार से जख्मी, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली कांस्टेबल हादसा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
उत्तर-पश्चिम दिल्ली के अशोक विहार थाना इलाके में एक कार की टक्कर से दिल्ली पुलिस का बाइक सवार सिपाही घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बनी है। अशोक विहार थाना पुलिस ने महिला चालक पर केस कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उत्तर-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार ये घटना 19 जून को रात करीब आठ बजे केसी गोयल मार्ग पर हुई। हादसे के वक्त अशोक विहार थाने में तैनात कांस्टेबल जितेंद्र कुमार ड्यूटी पर थे। जांच में पुलिस को पता चला कि कार चालक महिला ने पुलिसकर्मी की मोटरसाइकिल को टक्कर मारी थी। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि कार तेजी और लापरवाही से चलाई जा रही थी, जिस वजह से हादसा हुआ। घायल पुलिसकर्मी को डीसीबी अस्पताल ले जाया गया। कार को ओशिन गुप्ता नाम की महिला चला रही थी। अधिकारियों ने बताया कि आगे के सत्यापन के दौरान, पुलिस ने पाया कि घटना के समय चालक के पास कथित तौर पर वैध ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मोटर वाहन अधिनियम के साथ-साथ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें