फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: जाफराबाद के गैंगवार में चार लोगों को गोली मारने का मामला, हाशिम बाबा गैंग के चार बदमाश गिरफ्तार

Tue, 13 Jun 2023 01:16 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

हमला छेनू के विरोधी गैंगस्टर हाशिम बाबा के इशारे पर हुआ था। जेल से हाशिम ने अपने गुर्गे सुहेल उर्फ चप्पल को आदेश दिया था। इसके बाद सुहेल ने अपने लड़कों को भेजकर चारों पर जानलेवा हमला करवा दिया।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद इलाके में पांच जून को गोलियां बरसाकर छेनू गैंग के चार लड़कों पर जानलेवा हमला करने की गुत्थी को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने सुलझा लिया है। हमला छेनू के विरोधी गैंगस्टर हाशिम बाबा के इशारे पर हुआ था। जेल से हाशिम ने अपने गुर्गे सुहेल उर्फ चप्पल को आदेश दिया था। इसके बाद सुहेल ने अपने लड़कों को भेजकर चारों पर जानलेवा हमला करवा दिया। दरअसल जिन सट्टे के अड्डों से हाशिम बाबा गैंग के सदस्य वसूली कर रहे थे, वहां पर छेनू गैंग के लड़कों ने हाथ मारने का प्रयास किया था। अपना वर्चस्व कायम रखने और दबदबा बनाए रखने के लिए चारों लड़कों अरबाज, हमजा, समीर खोपड़ और अब्दुल हसन को गोली मार दी।

विज्ञापन

जांच के बाद पुलिस ने चार आरोपी दिल्ली निवासी गोश उर्फ भिंडी (22), अनस इकबाल (29), शावेद (26) और इनको पनाह देने वाले बदमाश मोहल्ला पक्का, नगीना, बुरहानपुर, बिजनौर यूपी निवासी शहजाद (35) को पकड़ लिया। इनके पास से वारदात में इस्तेमाल दो पिस्टल, तीन तमंचे, पंद्रह कारतूस, दो अतिरिक्त मैगजीन बरामद किया गया है।

 


अपराध शाखा के विशेष आयुक्त रविंद्र सिंह यादव ने बताया कि पांच जून को हथियारबंद बदमाशों ने गली नंबर-38 में मौजूद चार लड़कों पर दनादन कई राउंड गोलियां बरसा दी थीं। हमले के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। घटना का सीसीटीवी फुटेज खूब वायरल हुआ। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की।

 

जांच के लिए संयुक्त आयुक्त एसडी मिश्रा, उपायुक्त सतीश कुमार, एसीपी रोहताश व इंस्पेक्टर आशीष शर्मा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। जांच के दौरान पता चला कि हमला छेनू गुट के विरोध हाशिम बाबा ने करवाया है। हमलावर लगातार दिल्ली के अलावा पश्चिम उत्तर प्रदेश में अपनी लोकेशन बदल रहे हैं।

 

एक टीम को तुरंत बिजनौर भेजा गया तो पता चला कि आरोपी हमले में गोली लगने के बाद भी बच गए लड़कों पर दोबारा से हमले के लिए दिल्ली की ओर निकले हैं। फौरन दिल्ली में अलर्ट किया गया। इसके बाद आरोपियों को वेलकम इलाके में मुस्कान रेस्टोरेंट के पास से दबोच लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें