फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: दिन-दहाड़े महिला से चेन लूटने के दौरान युवक को गोली मारने का मामला, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Sun, 19 Mar 2023 08:32 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

शाहदरा जिला के पुलिस उपायुक्त रोहित मीणा ने बताया कि पांच मार्च को बाइक सवार बदमाश कृष्णा नगर इलाके में एक महिला से चेन लूट रहे थे। इस बीच वहां से गुजर रहे जसविंदर उर्फ जस्सी ने इसका विरोध किया। बदमाश ने जसविंदर पर गोली चला दी।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहदरा जिला के कृष्णा नगर इलाके में दिन-दहाड़े महिला से चेन लूटने के दौरान युवक को गोली मारने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान अतुल उर्फ विनीत के रूप में हुई है। अतुल कल्याणपुरी थाने का घोषित बदमाश है। इसके खिलाफ पहले से दिल्ली के अलग-अलग थानों 20 आपराधिक मामले दर्ज हैं। अतुल ने इसी साल गाजियाबाद के लिंक रोड थाना एरिया में महिला के मुंह में पिस्टल डालकर चेन लूट ली थी।
विज्ञापन


तभी से गाजियाबाद पुलिस को उसकी तलाश थी। पुलिस ने करीब 35 किलोमीटर एंट्री और 14 किलोमीटर एक्जिट रूट पर लगे 250 सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी की पहचान की। इसके बाद लंबी जांच के बाद आरोपी तक पहुंचा गया। पुलिस इसके दूसरे साथियों की तलाश कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उनकी पहचान कर ली गई है। तलाश में छापेमारी की जा रही है।

शाहदरा जिला के पुलिस उपायुक्त रोहित मीणा ने बताया कि पांच मार्च को बाइक सवार बदमाश कृष्णा नगर इलाके में एक महिला से चेन लूट रहे थे। इस बीच वहां से गुजर रहे जसविंदर उर्फ जस्सी ने इसका विरोध किया। बदमाश ने जसविंदर पर गोली चला दी। गोली उनके कंधे में लगी। इसके बाद उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका ऑपरेशन हुआ।
विज्ञापन


जसविंदर आप नेता जुगल किशोर अरोड़ा के चालक हैं, पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। स्पेशल स्टाफ इंस्पेक्टर विकास कुमार और इंस्पेक्टर ऑपरेशंस यूनिट दिनेश आर्य ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने बदमाशों के आने-जाने के करीब 49 किलोमीटर रूट की पड़ताल की। इस दौरान 250 सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया। इस दौरान एसआई विनीत पुनिया को कामयाबी मिली।

आरोपी की पहचान कल्याणपुरी थाने के घोषित बदमाश अतुल के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी की जानकारी जुटाना शुरू कर दिया। इस बीच टीम को पता चला कि आरोपी मयूर विहार के चिल्ला गांव में छिपा हुआ है। पुलिस की टीम ने करीब 250 मकान की जांच के बाद आरोपी को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने वारदात में अपना हाथ होने की बात कबूल कर ली। पुलिस ने उससे पूछताछ कर उसके बाकी दोनों साथियों की पहचान कर ली है। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें