फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ साल पहले एक्सप्रेसवे पर डीयू छात्रा की मौत की जांच करेगी सीबीआई

Sat, 25 Mar 2017 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सीबीअाई
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट ने डेढ़ वर्ष पूर्व यमुना एक्सप्रेस में 22 वर्षीय दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा पूजा मिश्रा की संदेहास्पद मौत की जांच सीबीआई को सौंप दी है। इससे पहले इस मामले की जांच उत्तर प्रदेश ने की थी और इसकेबाद जांच दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा को सौंपा गया था। याचिका पीड़ित परिवार की ओर से दायर की गई थी।
विज्ञापन


न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा ने मामले की जांच सीबीआई को सौंपते हुए तीन महीने में जांच रिपोर्ट दाखिल करने केलिए कहा है। पीठ ने कहा कि हम दिल्ली पुलिस की जांच रिपोर्ट पर कोई संदेह नहीं कर रहे हैं लेकिन हमारा मानना है कि सीबीआई केपास जांच केबेहतर संसाधन हैं और साथ ही लोगों को सीबीआई जांच पर विश्वास है।

पीठ ने सीबीआई को निष्पक्ष तरीके और बिना प्रभावित हुए जांच का निर्देश दिया है। वास्तव में यूपी पुलिस और फिर दिल्ली पुलिस का मानना था कि पूजा की मौत दुर्घटना में हुई थी। लेकिन पीड़ित परिवार का आरोप है कि उसकी हत्या हुई थी।
विज्ञापन


पूजा के शरीर पर कई जख्म थे। लिहाजा उसकी मौत दुर्घटना से नहीं थी बल्कि उसकी हत्या की गई थी। उनका आरोप है कि हत्या में प्रभावशाली लोगों का हाथ है। इसलिए सीबीआई से जांच कराई जाए।

पुलिस के मुताबिक, एक अगस्त 2015 को पूजा अपने चार दोस्तों के साथ कार से यमुना एक्सप्रेस केरास्ते मथुरा जा रही थी। दुर्घटना में पूजा की मौत हो गई थी जबकि उनके दोस्त जख्मी हो गए थे। पूजा की मां नीलम मिश्रा का आरोप था कि बेटी की हत्या की गई है न कि उसकी मौत दुर्घटना से हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें