फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी की तस्वीर से छेड़छाड़, पुलिस ने किया मामला दर्ज

Thu, 18 Oct 2018 03:32 PM IST
भाषा, नोएडा
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नोएडा की कासना पुलिस ने ‘श्री राम धार्मिक रामलीला कमेटी’ के पोस्टर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर पर मूंछें बनाकर उसके नीचे रावण लिखने के संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


कासना के थानाप्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि हिंदू युवा वाहिनी के गौतम बुद्ध नगर जिला अध्यक्ष चैन पाल प्रधान और रामलीला कमेटी की ओर से मिली शिकायत में कहा गया है कि, रामलीला कमेटी के एक पोस्टर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा और स्थानीय विधायक पंकज सिंह की तस्वीरें हैं।

किसी अज्ञात व्यक्ति ने मुख्यमंत्री की तस्वीर को स्केच पेन से बिगाड़ कर उसके नीचे ‘रावण’ लिख दिया। सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अरोपियों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें