कोरोना संक्रमण से मृत व्यक्ति के बेटे के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार कोरोना संक्रमित होने पर हौज काजी के रहने वाले एक व्यक्ति को लोकनायक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
उसके परिवार के सदस्यों को होम क्वारंटीन कर उन्हें घर में ही रहने की हिदायत दी गई थी। परिवार के सदस्यों के मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाए गए थे। 10 मई को कोरोना संक्रमित व्यक्ति की अस्पताल में मौत हो गई।
उधर मोबाइल नंबर की जांच में पता चला कि संक्रमित व्यक्ति का बेटा होम क्वारंटीन का उल्लंघन कर घर से बाहर निकल रहा है। घर के आसपास पूछताछ में भी इस बात की पुष्टि हुई। इस पर हौज काजी थाना पुलिस ने उसके खिलाफ सरकारी आदेश के उल्लंघन का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।