फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैक्स-फोर्टिस के बाद मेदांता में ठगी, डेंगू के इलाज पर 16 लाख का बिल, बच्चे की मौत

Sat, 23 Dec 2017 10:54 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
medanta
विज्ञापन
मेदांता अस्पताल मामले में गुरुग्राम पुलिस पीआरओ ने बताया है कि शुक्रवार को सदर थाने में शिकायत दर्ज की जा चुकी है। इस शिकायत में मेंदाता अस्पताल पर यह आरोप लगा है कि एक सात वर्षीय बच्चा जो डेंगू का मरीज था, उसको इस अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया था लेकिन उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


मौत के बाद परिजनों का एक भारी भरकम बिल थमाया गया था। उन्होंने बताया कि मामले की जांच शुरू की जा चुकी है। बता दें कि गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल पर सात साल के शौर्य प्रताप की 22 दिन के इलाज के मौत हो गई। शौर्य की मौत के बाद मेदांता ने परिजनों को 16 लाख रुपयों का बिल थमाया था। 
  Complaint received at Police Station Sadar yesterday, complainant has leveled allegation on Medanta Hospital (Gurugram), their child suffering from dengue was admitted in the hospital, huge bill penalty was imposed on them. Investigation is underway: Gurugram Police PRO pic.twitter.com/khiByjGOBw — ANI (@ANI) December 23, 2017
विज्ञापन

विज्ञापन

15.88 लाख का बिल सौंपा

medanta
मृतक बच्चे के पिता ने बताया कि उनका बेटा वहां 21 दिनों के लिए भर्ती था जिसके बदले अस्पताल ने 15.88 लाख का बिल सौंप दिया। उनको लोगों से पैसे मांगने पड़े बिल चुकाने के लिए। उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल ने उनको इलाज के नाम पर लूटा है।
  My child was there in the hospital for 21 days, the hospital gave us a bill of Rs 15.88 lakh. We had to request people for money, the hospital has looted us in the name of treatment: Father of the deceased child #Gurugram pic.twitter.com/WUKz5SzscS — ANI (@ANI) December 23, 2017


उन्होंने आगे बताया कि जब मेदांता के डॉक्टरों को यह लगने लगा कि बच्चे की हालत ज्यादा खराब है और उसको मेदांता में अब और नहीं रखा जा सकता तब उन्होंने बच्चे को सरकारी अस्पताल में भर्ती करने को कहा। तो इसलिए हमने अपने बेटे को वहां से निकल कर सरकारी अस्पताल में भर्ती करवा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें