फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्शन में दिल्ली पुलिस, चार जिम मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज, दो गिरफ्तार

Mon, 23 Mar 2020 06:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के खिलाफ जंग को लेकर दिए गए सरकारी आदेशों को लेकर दिल्ली पुलिस एक्शन मोड में है। इसके बाद जिम और स्पा खोलने वालों के खिलाफ मामले दर्ज करना शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन


पश्चिम दिल्ली में पुलिस ने चार जिम के मालिकों के खिलाफ सरकारी आदेश का उल्लंघन करने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने दो जिम मालिकों मादीपुर निवासी कन्हैया लाल और पंजाबी बाग निवासी विशाल को गिरफ्तार भी कर लिया है।

पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त दीपक पुरोहित ने बताया कि दिल्ली सरकार ने सभी जिम और स्पा  31 मार्च तक के लिए बंद करने का आदेश दिया है। इस आदेश का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि मोती नगर, कीर्ति नगर और पंजाबी बाग में चार जिम खुले हुए हैं। यहां कसरत करने वाले लोग भी पहुुंच भी रहे थे। 
विज्ञापन


पुलिस ने पंजाबी बाग के मादीपुर में चल रहे एक्सीओम जिम, मोतीनगर के सिक्स पैक लैब, व्यायामशाला जिम और कीर्ति नगर के मल्टीजिम मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की। दोनों ही जिम मालिक मादीपुर इलाके के रहने वाले हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ आईपीसी की धारा-188/269 और 3 एपिडमिक डिसिस एक्ट-1897 के तहत कार्रवाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें