इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ कर्मियों ने एक विदेशी नागरिक के बैग से एक कारतूस बरामद किया है। कारतूस संबंधित कागजात पेश नहीं करने पर सीआईएसएफ ने विदेशी नागरिक को एयरपोर्ट पुलिस के हवाले कर दिया। एयरपोर्ट पुलिस ने विदेशी नागरिक के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
पकड़े गए विदेशी नागरिक की पहचान कनाडा निवासी फंटू बलजीत के रूप में हुई है। रविवार शाम करीब सात बजे फंटू बलजीत बहरीन जाने के लिए इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर पहुंचा था।
एक्सरे मशीन पर सामान की जांच के दौरान सीआईएसएफ कर्मियों को उसके बैग में कारतूस जैसी वस्तु दिखी। सीआईएसएफ कर्मियों ने बैग की तलाशी ली, जिसमें से एक कारतूस मिला।