फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: प्रदूषण से निपटने के लिए डीयू में बना कार्बन गार्डन

विज्ञापन
विज्ञापन
2,000 वर्ग फुट में विकसित मिनी बायोडायवर्सिटी पार्क
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच दिल्ली विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग ने करीब 2,000 वर्ग फुट क्षेत्र में कार्बन गार्डन विकसित किया है। यह मिनी बायोडायवर्सिटी पार्क और अर्बन इकोसिस्टम सर्विसेज मॉडल है, जिसका उद्देश्य कार्बन डाइऑक्साइड व हानिकारक प्रदूषकों को कम करना, मिट्टी की गुणवत्ता सुधारना और शहरी जैव विविधता को बढ़ावा देना है। डीयू कुलपति प्रो. योगेश सिंह बृहस्पतिवार को इसका उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन

वनस्पति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो. दीनबंधु साहू ने इसे डिजाइन किया है। गार्डन में शैवाल, कवक, बैक्टीरिया व करीब 50 प्रजातियों के पौधे,जड़ी-बूटियां, झाड़ियां व पेड़ लगाए गए हैं, साथ ही स्पाइरुलिना को भी शामिल किया गया है। खास बात यह है कि पेड़ों की छाल पर मौजूद सूक्ष्मजीव वातावरण में मीथेन, हाइड्रोजन, कार्बन मोनोऑक्साइड व अन्य वाष्पशील कार्बनिक यौगिकों के चक्र में अहम भूमिका निभा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें