नई दिल्ली। दिल्ली पंचायत संघ ने 400 यूनिट तक बिजली खपत वाले उपभोक्ताओं के लिए मुफ्त सोलर पैनल की दिल्ली सरकार की घोषणा का स्वागत किया है। संघ प्रमुख थान सिंह यादव ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से गांवों में बिना किसी खपत सीमा के सभी मकानों पर मुफ्त पैनल लगाने की मांग की है।
यादव ने कहा कि गांवों में संयुक्त भूखंडों और एक कनेक्शन पर कई परिवारों के रहने के कारण 400 यूनिट की सीमा व्यावहारिक नहीं है। उन्होंने कृषि भूमि अधिग्रहण में किसानों को बाजार मूल्य से कम मुआवजा देने पर भी चिंता जताई और सरकार से हस्तक्षेप की मांग की। ब्यूरो