वहीं दूसरी ओर कथित आरोपी कांस्टेबल नवल सिंह और प्रभु यादव को निलंबित कर दिया गया है और विभागीय जांच बैठा दी गई है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे पुलिस उसके आधार पर आगे की जांच करेगी।
पुलिस के मुताबिक टेंपो चालक धर्मेंद्र अपने परिवार के साथ आजादपुर इलाके में रहता था। वह रविवार रात हेल्पर चंदन के साथ सब्जी उतारने ओखला मंडी गया था।