फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ITBP महानिदेशक के घर से गायब हुई नीली बत्ती कार

Wed, 20 Jan 2016 05:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में चोरों का आतंक इतना बढ़ चुका है कि आम आदमी के साथ-साथ वो पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के बड़े अधिकारियों को निशाना बनाने से भी नहीं घबरा रहे हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को नोएडा के सेक्टर 23 में रहने वाले भारत तिब्बत सीमा पुलिस के महानिदेशक आनंद स्वरूप की टाटा सफारी कार उनके घर के बाहर से गायब हो गई।

चोरों की हिम्मत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जिस कार को चोरी किया गया उस पर नीली बत्ती भी लगी हुई थी। सुबह जब वो बाहर आए तो उन्हें अपनी कार गायब मिली।

पुलिस ने कार चोरी की एफआईआर दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। बता दें कि आनंद स्वरूप यूपी कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं और फिलहाल डेपुटेशन पर आईटीबीपी को अपनी सेवाएं दे रहे  हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें