फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांस्टेबल को बोनट पर 400 मीटर ले जाकर चलती गाड़ी से पटका

Wed, 16 Jan 2019 03:23 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
बेरिकेड (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गुरुग्राम में नाके पर गाड़ी रुकवाने का प्रयास कर रहे कांस्टेबल को एक कार चालक ने टक्कर मारी, जिससे वह बोनट पर गिर गया। चालक कार रोकने की बजाय कांस्टेबल को बोनट पर ही करीब 400 मीटर दूर तक ले गया और फिर नीचे गिराकर गाड़ी सहित फरार हो गया।
विज्ञापन


वारदात सोमवार दोपहर की है। इस घटना में कांस्टेबल की राइफल टूट गई। सेक्टर-65 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार कांस्टेबल विकास ने शिकायत में कहा कि वह बतौर जनरल ड्यूटी तैनात है।

सोमवार दोपहर करीब 12 बजे ट्रैफिक कांस्टेबल विवेक का उसके पास  फोन आया कि दिल्ली नंबर की एक कार उनके नाके की तरफ आ रही है, जिसे रुकवाना है। राइफल हाथ में लिए विकास ने गाड़ी देख चालक को रुकने का इशारा किया।
विज्ञापन


आरोप है कि चालक ने उसे टक्कर मार दी। इस पर वह बोनट पर गिर गया। इस पर भी चालक ने गाड़ी नहीं रोकी और करीब 400 मीटर दूर ले जाकर चलती गाड़ी से नीचे गिरा दिया। इससे चोटें भी आईं। कार्यकारी पुलिस उपायुक्त (अपराध) शमशेर सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें