फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: कार सवार युवकों ने टोल कर्मियों को दौड़ा कर पीटा... गाड़ी से कुचला, वीडियो में देखें बर्बरता के दृश्य

Thu, 01 Feb 2024 09:28 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, पिलखुवा (हापुड़)

सार

युवकों ने टोल प्लाजा से चारों गाड़ियों को निशुल्क निकालने के लिए वहां पर तैनात कर्मियों पर दवाब बनाया। आरोप है कि कर्मियों द्वारा मना करने पर कारों से उतरे युवकों ने तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
कार ने लोगों को रौंदा - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिजारसी टोल प्लाजा पर कारों को फ्री नहीं निकालने पर दबंगों ने कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। जिसमें शिफ्ट इंचार्ज समेत चार कर्मी घायल हो गए, जिसमें से बूथ ऑपरेटर की हालत चिंताजनक बनी है, उसके सिर में 10 टांके आए है, वह अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती है। कार सवारों ने प्लाजा के बूथ, बैरियर एवं वहां रखे पौधों के गमलों की भी जमकर तोड़-फोड़ की। टोल प्रबंधक ने इस बाबत थाने पर तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

बुधवार की रात करीब एक बजे पर हापुड़ की तरफ से गाजियाबाद की ओर जाने वाली दिल्ली नम्बर चार कार टोल प्लाजा की लाइन संख्या 16 और 17 पर पहुंची। कारों में सवार युवकों ने टोल प्लाजा से चारों गाड़ियों को निशुल्क निकालने के लिए वहां पर तैनात कर्मियों पर दवाब बनाया। आरोप है कि कर्मियों द्वारा मना करने पर कारों से उतरे 20 से 25 युवकों ने कर्मियों के साथ मारपीट एवं तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी।

जिसमें शिफ्ट इंचार्ज भदोई निवासी मिथलेश, सुपरवाइजर गालंद निवासी आकाश तोमर, बूथ ऑपरेटर बलिया निवासी रंजित कुमार और छिजारसी निवासी मनोज चौधरी घायल हो गए, जिसमें से बूथ ऑपरेटर की हालत चिंताजनक बनी है। वह गाजियाबाद स्थित एवं अस्पातल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। आरोप है कि कार सवार युवकों ने प्लाजा पर रखे पौधे के गमला, बैरियर, बूथ में जमकर तोड़-फोड़ की।
विज्ञापन

एसएचओ अखिलेश कुमार त्रिपाठी का कहना है कि टोल प्लाजा प्रबंधक बेनी सिंह राघव की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। कारों के रजिस्ट्रेशन नम्बर के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें