युवतियों ने बताया कि पीएसओ से मारपीट करने के दौरान आरोपी युवक अपनी ताकत और पहुंच के बारे में भी बता रहे थे। आरोपियों ने कहा कि उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। उनकी पहुंच बहुत ऊपर तक है। उनके पिता बड़े पद पर तैनात हैं। उन्होंने कहा कि शिकायत भी कर के देख लो, पुलिस कुछ नहीं कर पाएगी। इसलिए शांत चले जाओ।
मेरठ से ही शुरू कर दिया पीछा
आरोपियों ने युवती की कार का मेरठ से ही पीछा शुरू दिया था। इस दौरान उन्होंने कई बार युवतियों की कार को ओवटेक भी किया। युवतियों ने पुलिस को बताया कि युवक नशे में लग रहे थे। कई बार नजरअंदाज करने के बाद भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आए।
भीड़ का भी नहीं था डर
आरोपी इतने बेखौफ थे कि उन्हें भीड़ का भी डर नहीं था। उन्होंने कार को ओवटेक कर बीच सड़क पर अरेआम अश्लीलता की और पीएसओ को पीटा। भीड़ को देखकर भी वह नहीं डरे। पुलिसकर्मियों के सामने भी अड़े रहे। उनको किसी भी जरा भी डर नहीं था।