फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: चुनाव प्रचार से लौट रही कार ने ई-रिक्शा से टक्कर, एक की मौत

Sun, 28 Apr 2019 06:07 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

हरि नगर थानांतर्गत जेल रोड स्थित खालसा स्कूल के नजदीक बेकाबू होंडा सिटी कार ई-रिक्शा को टक्कर मारने के बाद पलट गई। हादसे में ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। रिक्शे में सवार दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। मृतक की पहचान मोहम्मद ताहिद (42) के रूप में हुई है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लेकर कार चालक को भी हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि कार भाजपा के किसी प्रत्याशी के प्रचार में इस्तेमाल की जा रही थी। कार पर भाजपा प्रत्याशी प्रवेश साहिब सिंह वर्मा का चुनाव प्रचार का पोस्टर और पार्टी का झंडा भी लगा मिला है।

विज्ञापन


शनिवार शाम को खालसा स्कूल के पास दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने ई-रिक्शा चालक सहित सवार दो महिलाओं को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। जहां ई- रिक्शा चालक मोहम्मद ताहिद को मृत घोषित कर दिया गया । जबकि महिला कंचन (22) और राकेश (32) की हालत गंभीर बनी हुई है।  पुलिस ने कार को सीधा करने के बाद उसमें फंसे घायल चालक को भी बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। छानबीन में पुलिस को पता लगा कि कार ई-रिक्शा को टक्कर मारने के बाद सड़क के डिवाइडर से टकराकर पलट गई।  प्राथमिक जांच के आधार पर बताया गया है कि कार को तेज रफ्तार में चलाया जा रहा था।  पुलिस के मुताबिक कार एक भाजपा प्रत्याशी के रोड शो में शामिल होकर लौट रही थी। फिलहाल, मामले की जांच कर रही है।

सिग्नेचर ब्रिज पर एक और हादसा
सिग्नेचर ब्रिज पर शनिवार को एक और कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।  हादसे में सिग्नेचर ब्रिज के डिवाइडर से टकरा कर कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।  दुर्घटना करीब दोपहर में डेढ़ बजे हुआ। क्षतिग्रस्त कार की हालत देखकर अनुमान लगाया जा सकता है कि कार चालक को जबर्दस्त चोटें लगी होंगी। हालांकि न तिमारपुर थाने में और न ही शास्त्री पाक थाने में घटना की शिकायत दर्ज कराई गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें