गाजियाबाद मेरठ रोड तिराहे पर सोमवार को एक बहुत बड़ा हादसा होते-होते बच गया। इस मामले में यह कहावत बिल्कुल सही साबित होती है कि जाको राखे साईंया मार सके न कोई।
जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह गाजियाबाद मेरठ-रोड तिराहा पर एक कार जिसमें चार लोग सवार थे, दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
दुर्घटना में कार के परखचे उड़ गए पर कार में सवार किसी के भी हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
कार इतनी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी कि उसमें सवार लोगों को कार को काटकर निकालना पड़ा। हैरत की बात तो ये है कि इतनी बुरी स्थिति से गुजरने के बाद भी कार में सवार दंपति और दो बच्चे सही सलामत हैं।