फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की वर्दी में चौकी के सामने लूटी कार

Sat, 21 Feb 2015 01:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा में हथियारबंद बदमाश ट्रांसपोर्ट मैनेजर समेत दो लोगों को गन प्वाइंट पर लेकर उन्हीं की कार में तीन घंटे तक घुमाते रहे। मॉडल टाउन पुलिस चौकी के पास इस वारदात को अंजाम दिया गया। 70 हजार रुपये, दो मोबाइल और स्विफ्ट कार लूटने के बाद बदमाश हापुड़ के पास जंगलों में बंधकों को फेंककर भाग गए।
विज्ञापन


सेक्टर-58 थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। फ्लैट नंबर-69/1 राजीव नगर, गुड़गांव निवासी उमेश चंद्र शुक्ला एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में मैनेजर हैं। वह कंपनी के काम से बृहस्पतिवार को साथी अजय कुमार के साथ रुद्रपुर से लौट रहे थे।

रात करीब 12:30 बजे मॉडल टाउन पुलिस चौकी के पास उनकी स्विफ्ट डिजायर को कार सवार पांच बदमाशों ने ओवरटेक कर रुकवा लिया। उन बदमाशों में से एक ने पुलिस की वर्दी पहन रखी थी। पुलिस की वर्दी पहने हुए बदमाश अपनी कार से उतर कर उमेश चंद्र के पास आया और उनसे ड्राइविंग लाइसेंस मांगने लगा। उमेश ने उस बदमाश को पुलिस वाला समझ कर लाइसेंस दे दिए। इतने में कार सवार तीन बदमाश कार से उतरे।
विज्ञापन


जब तक उमेश कुछ समझ पाते तब तक चारों बदमाश उनकी कार में बैठ गए और हथियारों के बल पर उमेश व अजय को बंधक बना लिया। उमेश को ड्राइविंग सीट से हटाकर उन्हें पीछे बैठा दिया गया और एक बदमाश ने ड्राइविंग सीट संभाल ली। वहीं, जिस कार से बदमाश आए थे, वह लेकर अन्य बदमाश चला गया। बदमाश दोनों को तीन घंटे तक घुमाते रहे और गाजियाबाद ले जाकर जबरन एटीएम से 50 हजार रुपए निकलवा लिए।

फिर हापुड़ के पास जंगल में गाड़ी ले जाकर उनसे पर्स में रखे 20 हजार रुपये और दो मोबाइल फोन लूट कर दोनों को कार से बाहर फेंक दिया। उमेश ने बताया कि उन्होंने लूट का विरोध किया तो एक बदमाश ने पिस्टल की बट से सिर पर वार कर उन्हें घायल कर दिया। एक ट्रक से लिफ्ट लेकर वह नोएडा तक आए और उसके बाद सेक्टर-58 थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। डीएसपी अनूप कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


ताबड़तोड़ हो रहीं वारदात
30 जनवरी- सेक्टर-24 में पीसीआर-35 के पास सॉफ्टवेयर इंजीनियर जवाहर लाल सरकार से बाइक व नगदी लूटी।
3 फरवरी- सेक्टर-49 में हथियारबंद बदमाशों ने कैब लूटी।
4 फरवरी- सेक्टर-62 के पास दिनदहाडे़ सॉफ्टवेयर इंजीनियर दंपति से मोबाइल लूट।
18 फरवरी- सेक्टर-49 से व्यापारी के चालक को बंधक बनाकर कार लूटी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें