फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस फीट गहरे बंबे में गिरी कार, दो की मौत दो घायल

Tue, 19 Mar 2019 03:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
विज्ञापन
accident
विज्ञापन

निवाड़ी थाना क्षेत्र के खिंदौड़ा गांव के पास हुए सड़क हादसे में एक तेज रफ्तार कार नियंत्रण खोकर दस फीट गहरे बंबे में जा गिरी। हादसे में कार सवार दो संविदा बिजलीकर्मी की मौत हो गई। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। 

विज्ञापन


मेरठ के कंकरखेड़ा निवासी कुलदीप व अब्दुल्लापुर निवासी बिजेंद्र मेरठ के शारदा रोड स्थित सबस्टेशन पर संविदाकर्मी के तौर पर कार्यरत हैं। शनिवार देर रात करीब 12 बजे वह अपने दो मित्रों नीरज व कृष्ण कुमार निवासी मेरठ के साथ कार से खिंदौड़ा की ओर से आ रहे थे। 

इस दौरान खिंदौड़ा गांव के पास चालक ने नियंत्रण खो दिया इस कारण कार दस फीट गहरे बंबे में जा गिरी। उसके बाद चीखपुकार सुनकर रात के समय खेतों में मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और चारों घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन


अस्पताल में चिकित्सकों ने कुलदीप व बिजेंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं दोनों घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उनको मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाली पुलिस ने दोनों मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। कोतवाली पुलिस देर रात मौके पर पहुंची व बंबे में गिरी कार को क्रेन की सहायता से बाहर निकाला।

निवाड़ी थानाप्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि कार सवार लोग कहां गए थे और कहां से आ रहे थे, यह अभी तक पता नहीं चल सका है। घायलों के होश में आने के बाद ही यह पता चल सकेगा कि वह कहां गए थे। परिजनों को सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें