फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंडन में गिरी कार, मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद के वसुंधरा इलाके में शुक्रवार दोपहर टक्कर के बाद मारुति 800 कार हिंडन नहर में जा गिरी। तब उसमें पांच लोग सवार थे।
विज्ञापन


कार को डूबते देख वहां मौजूद गोताखोरों ने नहर में छलांग लगाकर कार सवारों को बचाने का अभियान शुरू कर दिया।

इस राहत व बचाव अभियान में एक महिला और दो पुरूषों को तो बचा लिया गया पर बच्चे डूब गए। काफी खोजबीन के बाद एक बच्चे की शव बरामद हुआ।
विज्ञापन

भाई की शादी से लौट रही थी ‌व‌िनीता

पुलिस के अनुसार खोड़ा की रहने वाली विनीता अपने बच्चों कार्तिक (4), प्रतीक (6) को लेकर अपने जेठ राजकुमार के साथ भाई की शादी में मेरठ गई थी।

शुक्रवार सुबह विनीता का भाई विनीत उन सब को लेकर अपनी मारुति 800 कार से छोड़ने आ रहा था। जब उनकी कार वसुंधरा सेक्टर-1 पर बने नए पुल के पास पहुंची तो उनकी गाड़ी को सामने से आ रही एक गाड़ी ने टक्कर मार दी।

इस टक्कर के बाद मारुति 800 का संतुलन बिगड़ जाने के कारण कार नहर में गिरकर डूब गई। इसके बाद गोताखोरों ने विनीता, विनीत और राजकुमार को सुरक्षित निकाल लिया। दोनों बच्चों में से एक की लाश भी बरामद कर ली गई है पर एक बच्चा अभी तक लापता है। उसका खोजी अभियान अभी भी जारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें