फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्रामः टोल कर्मी को कार ने 6 किलोमीटर तक घसीटा, बोनट पर लटका 100 की स्पीड में भगाई गाड़ी

Sat, 13 Apr 2019 07:27 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुई वारदात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-48 स्थित खेड़कीदौला टोल प्लाजा पर शनिवार दोपहर को कैब चालक की दबंगई देखने को मिली। टोल प्लाजा पर टोल मांगने पर आरोपी कैब चालक ने बूम बैरियर तोड़कर निकलने की कोशिश की। इस पर टोलकर्मी कार रोकने पर आगे आया तो चालक उसे बोनट पर लटकाकर 5-6 किलोमीटर तक कार दौड़ाकर ले गया।

विज्ञापन


सिर्फ इतना ही नहीं सुनसान जगह पर पहुंचने के बाद आरोपी और उसके साथी ने टोल कर्मी के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। इसी बीच टोलकर्मी ने गाड़ी से छलांग मारकर किसी तरह पुलिस को शिकायत दी।




टोलकर्मी की शिकायत और टोल प्लाजा पर मिले सीसीटीवी फुटेज के आधार पर खेड़कीदौला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीसीपी मानेसर राजेश सिंह के मुताबिक अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। खेड़कीदौला टोलकर्मी अरुण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दोपहर करीब 12.40 बजे दिल्ली की ओर से टैक्सी नंबर की इनोवा गाड़ी पहुंची। टोल मांगने पर आरोपी बूम बैरियर तोड़कर निकलने की कोशिश करने लगा, तो वह गाड़ी के आगे आकर उन्हें रोकने लगा। आरोपी चालक उसे गाड़ी के बोनट पर लटकाकर शिकोहपुर गांव की तरफ ले गया।  
विज्ञापन


टोलकर्मी के मुताबिक करीब 5 किलोमीटर चलने के बाद सुनसान जगह पर आरोपी और उसके साथी ने गाड़ी रोककर पहले उसे गाड़ी में बैठाया फिर उसके साथ मारपीट की। आरोपी ने दबंगई दिखाते हुए कहा कि उसकी गाड़ी को पुलिसवाले भी नहीं रोकते, तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई। जिसके बाद वह उसे गांव की तरफ ले जाने लगे। चलती गाड़ी में टोलकर्मी ने शीशा खोलकर कूदकर जान बचाई और टोल प्रबंधन को सूचना दी। टोल मैनेजर आरएस भाटी ने बताया कि एचआर 55 एस 3827 की जांच में खांडसा रोड हरीनगर निवासी सुचित पुत्र समय सिंह के नाम से रजिस्टर्ड है। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध करा दिए गए है।  

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें