फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: हादसे के बाद कार में लगी आग, तीन युवकों को बाहर निकाला, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- अलीपुर के बूढ़पुर इलाके की घटना, तीन दोस्त पराठा खाने के लिए कार से जा रहे थे मुरथल, दो दोस्तों की हालत नाजुक
विज्ञापन

- स्थानीय लोगों के मुताबिक किसी वाहन से टक्कर के बाद उनकी कार हुई अनियंत्रित, लोगों ने तीनों युवकों को कार से निकाला बाहर
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अलीपुर बूढ़पुर इलाके में रविवार देर रात सड़क हादसे के बाद एक कार में आग लग गई। उस समय कार में तीन युवक फंसे हुए थे। आसपास के लोगोें ने फंसे हुए युवकों को बाहर खींचकर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवकों को अस्पताल में लेकर गई जहां डॉक्टरों ने 22 साल के समद को मृत घोषित कर दिया। उसके दो दोस्त हमजा (25) और हारिब (29) का इलाज चल रहा है। उनकी हालत नाजुक बनी हुई हैं।
बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त शोभित डी सक्सेना ने बताया कि मृतक समद अपने परिवार के साथ दरियागंज के डिलाइट इलाके में रहता था। उसके दोनों दोस्त हारिब और हमजा भी उसके घर के पास ही रहते हैं। रविवार शाम तीनों दोस्तों ने मुरथल जाकर पराठा खाने का प्लान बनाया। फिर देर रात तीनों कार से मुरथल के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात करीब डेढ़ बजे अलीपुर स्थित बूढ़पुर के पास उनकी कार किसी वाहन से टकरा कर अनियंत्रित हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना के समय उनकी कार की रफ्तार काफी तेज थी। टक्कर लगने के बाद कार दूर तक पलटती चली गई। उसके बाद कार में आग लग गई। सभी को कार से निकालने के बाद उसमें आग फैल गई। दमकल कर्मियों ने जब तक आग पर काबू पाया तब तक पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। डॉक्टरों ने बताया कि समद की मौत सड़क हादसे में चोट लगने की वजह से हुई है। अलीपुर थाना पुलिस ने इस बाबत लापरवाही से वाहन चलाने से मौत का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें