फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः मंडी हाउस के पास चलती कार में लगी आग, पांच लोगों को सुरक्षित निकाला

Mon, 15 Apr 2019 10:39 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कार में आग
विज्ञापन

मंडी हाउस इलाके में सोमवार रात को चलती कार में आग लग गई। गनीमत रही कि घटना में कार सवार पांच लोगों को नुकसान नहीं पहुंचा। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह से जल गई। पांच लोगों में दो महिलाएं भी थीं। प्रारंभिक जांच में तकनीकी खामी से आग लगने की बात सामने आई है।

विज्ञापन


नई दिल्ली के पिलंजी गांव निवासी अर्जुन सिंह सोमवार रात को परिवार के साथ कार से जा रहे थे। मंडी हाउस पहुंचते ही फिक्की ऑडिटोरियम के पास उन्हें कार से धुआं निकलता दिखाई दिया। आसपास ही बाराखंभा थानाध्यक्ष प्रहलाद सिंह पिकेट लगाकर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। कार से निकलते धुएं पर उनकी निगाह पहुंची, तो वे टीम के साथ वहां पहुंचे और कार से सभी लोगों को बाहर निकाल लिया।

प्रहलाद सिंह ने बताया कि कार में आग की लपटें उठ रहीं थीं। पुलिस जीप और पास में ही स्थित हिमाचल भवन में मौजूद अग्निशमन यंत्रों की सहायता से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया, लेकिन आग ने कार को पूरी तरह चपेट में ले लिया। इसी बीच कनॉट प्लेस स्थित अग्निशमन विभाग के कार्यालय से दो दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। कार में आग देख आसपास के लोग भी डर गए। ऐसे में पुलिस ने तत्काल रोड डायवर्ट करते हुए वाहनों को दूसरे मार्ग से भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें