फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेश्ानल हाईवे-58 पर कार-आटो चलना बंद

Wed, 23 Jul 2014 12:29 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा के चलते प्रशासन ने आटो का संचालन महानगर के कई हिस्सों में बंद कर दिया है। प्रमुख क्षेत्रों में आवागमन बाधित होने से आटो नहीं चल पा रहे हैं। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। महानगर में करीब 18 हजार आटो चलते हैं।
विज्ञापन


कांवड़ यात्रा के चलते एनएच 24, 58 और 91 का ज्यादातर ट्रैफिक रोक दिया गया है। इन रास्तों पर अब कार और आटो भी बंद कर दिए गए हैं। आटो-टैंपो का संचालन अब 25 जुलाई से सामान्य हो पाएगा।

डाक कांवड़ का दौर शुरू होने और पैदल कांवड़ियों की संख्या में इजाफा होने के साथ ही ट्रैफिक पुलिस ने एनएच-58 पर एक ओर चल रहे वाहनों पर और भी शिकंजा कस दिया है। बुधवार से हाईवे पर पुलिस ने चार पहिया वाहनों को भी प्रतिबंधित किए जाने का फैसला किया है।
विज्ञापन


ट्रैफिक इंस्पेक्टर अनिल कुमार के अनुसार एनएच-58 पर भारी वाहनों को पहले ही प्रतिबंधित कर दिया गया था। अब चार पहिया वाहनों को भी इस मार्ग पर संचालित नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें