फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के सबसे बड़े टीबी अस्पताल में मोमबत्ती की रोशनी में इलाज, मरीज हुए बेहाल

Tue, 30 Oct 2018 12:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
मोमबत्ती में इलाज करता डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजधानी दिल्ली के सबसे बड़े टीबी अस्पताल राजन बाबू में व्यवस्था किस कदर चरमरा गई है इसकी बानगी रविवार रात देखने को मिली। अस्पताल की बिजली गुल होने के बाद ढाई घंटे तक डॉक्टर मोमबत्ती की रोशनी में मरीजों का नब्ज टटोलते रहे।       
विज्ञापन


रविवार रात करीब साढ़े 11 बजे राजन बाबू अस्पताल में अचानक बिजली गुल हो गई। हालांकि यह पहली बार ऐसा नही हुआ था लेकिन हर बार कुछ ही मिनटों में या तो बिजली आ जाती थी या फिर जेनरेटर चला दिया जाता था। हालांकि रविवार रात ऐसा नही हुआ। 

अस्पताल में मौजूद नर्स और डॉक्टर परेशान रहे। रात की ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने नाम न छापने की शर्त बताया कि ढाई घंटे लाइट अस्पताल में नहीं रही। इसकी वजह से मरीज परेशान रहे। कुछ देर तक मोबाइल की रोशनी में काम किया लेकिन बेट्री खत्म होने लगी तो मोमबत्ती की रोशनी में इलाज करना पड़ा।    
विज्ञापन

 
विज्ञापन

बिजली गुल होने से परेशानी दिन में भी देखने को मिली। मरीजों का एक्सरे नहीं हो सका। ईसीजी में भी रुकावट रही। बिजली गुल होने का कारण सिस्टम खराब होना बताया जा रहा है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार एक कार्यक्रम की वजह से अस्पताल की बिजली बाधित हुई थी। 

हालांकि रात के वक्त ही बिजली सप्लाई को ठीक करने की कोशिश शुरू हुई। रात में ही काफी हद तक इसपर काबू पा लिया गया था। सिर्फ इमरजेंसी वार्ड में बिजली नहीं थी। सोमवार सुबह में वहां लाइट आ गई थी। इस वक्त अस्पताल में सबकुछ सामान्य है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें