दिल्ली विधानसभा चुनाव की तरह लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारों को जनसंपर्क करने का ज्यादा मौका नहीं मिलेगा। उनको मतदाताओं से संपर्क करने में खूब पसीना बहाना पड़ेगा।
क्योंकि प्रचार के दौरान 31 मार्च से आठ अप्रैल तक नवरात्र की धूम रहेगी। नवरात्रों के दौरान बड़ी संख्या में लोग व्रत रखते हैं।
ऐसे में उम्मीदवारों को कार्यकर्ताओं की कमी का सामना भी करना पड़ सकता है। बताते चलें कि दिल्ली में 22 मार्च से चुनाव प्रचार शुरू हो जाएगा।