फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसे तो बिगड़ जाएगा 'आप' का राजनीतिक खेल!

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले चुनाव में झाड़ू और टॉर्च के फेर में फंसी आम आदमी पार्टी (आप) इस बार दूसरी समस्या में फंसी है। कई सीटों पर आप के प्रत्याशियों से जुड़े नाम और मिलते-जुलते चुनाव चिन्हों के साथ तमाम निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में हैं।
विज्ञापन


इनसे निपटने के लिए आप चुनाव आयोग में जाने की तैयारी कर रही है। पार्टी के एक पदाधिकारी ने बताया कि राजौरी गार्डन, विकासपुरी, मालवीय नगर, सदर बाजार और तिलक नगर में एक ही नाम के कई निर्दलीय प्रत्याशी हैं।

राजौरी गार्डन में जरनैल सिंह नाम से तीन उम्मीदवार हैं। इनमें एक आप से, जबकि बाकी निर्दलीय हैं। विकासपुरी में महेंद्र नाम से तीन प्रत्याशी हैं। तिलक नगर से जरनैल नाम के प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन

फंड के लिए संगीतमय कार्यक्रम जल्द

मालवीय नगर में दो सोमनाथ भारती और सदरबाजार में दो सोमदत्त चुनाव मैदान में हैं। दूसरी तरफ निर्दलीय उम्मीदवारों ने चुनाव आयोग से सिंबल के तौर पर  टार्च, ब्रश, शटल कॉक, छाता व पैन आदि की मांग की है।

आम आदमी पार्टी (आप) फंड जुटाने के लिए एक बड़ा कार्यक्रम करने जा रही है। पार्टी का दावा है कि समर्थकों के एक समूह ने चुनौती ली है कि कार्यक्रम में जितनी रकम इकट्ठा होगी, उतनी ही रकम समूह खुद देगा।

पार्टी सचिव पंकज गुप्ता के मुताबिक, फिलहाल कार्यक्रम की योजना बनाई जा रही है। अगले दो दिनों में इसका ऐलान कर दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें