नोएडा विधानसभा के एक प्रत्याशी को मतगणना में गड़बड़ी होने का डर सताने लगा है। जल्द ही वह मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिलकर कुछ अफसरों की शिकायत करेंगे और आयोग से भी शिकायत करेंगे, ताकि उन्हें मतगणना की ड्यूटी से हटवाया जा सके।
11 फरवरी को सभी ईवीएम को नोएडा फेज-दो स्थित फूल मंडी में में बनाए गए स्ट्रांग रूम में रखवाया गया था, लेकिन 12 फरवरी को जब एक नेता फूलमंडी गए तो स्ट्रांग रूम तक बिना किसी रोक टोक के ही पहुंच गए थे।
उन्होंने तत्काल पुलिस और प्रशासनिक अफसरों से शिकायत करके पुलिस और फोर्स की संख्या बढ़वाई थी। अब जैसे-जैसे मतगणना का समय नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे ही मतगणना में गड़बड़ी होने का डर सता रहा है।
मतगणना में किसी तरह का पक्ष न लिया जाए और मतगणना को निष्पक्ष कराने के लिए चुनाव आयोग को पत्र लिखा जाएगा और उन अफसरों की ड्यूटी मतगणना में नहीं लगाने की मांग की जाएगी। नेता का कहना है कि इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से की जाएगी।