फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंसर पीड़ित पति से संबंध बनाने से पत्नी ने किया इनकार तो कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 16 Jul 2018 03:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
कैंसर पीड़ित हत्यारोपी पति और पत्नी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नोएडा के छिजारसी में पत्नी की हत्या के आरोपी कैंसर पीड़ित पति को पुलिस ने शुक्रवार रात ललितपुर से गिरफ्तार कर लिया। हत्या के बाद आरोपी ट्रेन से ललितपुर पहुंच गया था। पुलिस के समक्ष आरोपी पति ने पत्नी के दूसरे युवकों से अवैध संबंध होने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


वारदात वाले दिन आरोपी ने पत्नी से शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहा था, मगर इनकार करने पर उसे गुस्सा आ गया था, ऐसे में उस पर चाकू से हमला कर दिया। रविवार को उसे जिला अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हालांकि, आरोपी की बीमारी का हवाला देते हुए उसे जमानत देने के लिए कहा गया। फेज-थ्री इंस्पेक्टर अमित कुमार सिंह ने बताया कि 11 जुलाई को महेश उर्फ अजय ने रात में अपनी पत्नी ममता की चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पति को मुंह का कैंसर

कैंसर पीड़ित हत्यारोपी पति - फोटो : अमर उजाला
मृतका के भाई ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने शुक्रवार देर रात ललितपुर से आरोपी पति को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। नोएडा लाकर पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की, तो उसने कबूल किया कि पत्नी की हत्या उसी ने की है।

चूंकि उसके कई युवकों से अवैध संबंध थे और उस दिन भी वह पड़ोसी युवक से बात कर रही थी। जब रात को उसने ममता से शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहा, तो उसने इनकार कर दिया। गुस्से में उसने चाकू से गर्दन पर वार कर मौत के घाट उतार दिया था। 

पति को मुंह का कैंसर
पुलिस अधिकारियों की मानें तो अजय को मुंह का कैंसर है और उसके पास खडे़ होने में भी बदबू आती थी। पत्नी भी उससे इसी कारण शारीरिक संबंध नहीं बनाती थी। ममता ने उसे नोएडा में इसलिए बुलाया था, ताकि वह पति का इलाज दिल्ली के एम्स में करा दे। हत्याकांड से एक दिन बाद ही उसे एम्स में दाखिल होना था, मगर उससे पहले ही उसने वारदात को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें