नई दिल्ली। विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर दिल्ली राज्य कैंसर संस्थान (डीएससीआई) की ओर से सात अप्रैल को दिल्ली पुलिस मुख्यालय में कैंसर जागरूकता, रोकथाम, स्क्रीनिंग कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें सुबह दस बजे से लेकर शाम चार बजे तक महिलाओं की कैंसर की मुफ्त जांच, मैमोग्राफी, एचपीवी-डीएनए जांच व जागरूकता और शैक्षणिक सत्र आयोजित किए जाएंगे।
डीएससीआई की क्लीनिकल ऑन्कोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. प्रज्ञा शुक्ला के अनुसार इस पहल का उद्देश्य लोगों को कैंसर की समय पर जांच, रोकथाम और इलाज के प्रति जागरूक करना है। इसमें ब्रेस्ट, सर्वाइकल और ओरल कैंसर की फ्री स्क्रीनिंग, सीमित स्लॉट के साथ मैमोग्राफी, विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श और एचपीवी-डीएनए टेस्टिंग पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगी। ब्रेस्ट कैंसर की स्क्रीनिंग के लिए महिलाओं को खुद से जांच करना सिखाया जाएगा। ब्यूरो