फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कागजों से बाहर नहीं निकल पा रहे अंडरपास, केंद्रीय मंत्री कई बार कर चुके दौरा

Mon, 16 May 2016 09:28 AM IST
जितेंद्र राठी/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विकास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर को जाम से राहत दिलाने और ट्रैफिक को गति देने के लिए दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेस-वे तीन चौक पर बनने वाले अंडरपास को लेकर इंतजार लंबा होता जा रहा है। पिछले दो वर्षों से इन अंडरपास को लेकर योजनाएं बन रही हैं, लेकिन उन्हे अभी तक गति नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन


जिस कारण नट्रैफिक जाम की समस्या लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। यदि इन तीनों चौक पर अंडरपास का निर्माण हो जाता है तो काफी हद तक हाईवे  पर बने इस फ्लाईओवर व उसके नीचे से आना वाला ट्रैफिक स्मूथ हो जाएगा।

एनएच-8 पर गुडग़ांव शहर में पडने वाले राजीव चौक, सिग्रेचर टावर व इफको चौक के मौजूमदा जंक्शनों पर लोगों को रोजाना जाम से दो-चार होना पड़ता है। राजीव चौक पर सोहना की तरफ से आने वाले वाहनों की लंबी लाइनें लगती है।
विज्ञापन


यहां हाईवे पर फ्लाईओवर है, लेकिन नीचे से गुजरने वाले वाहन रोजाना ही जाम को झेलते हैं। इसी तरह सिग्नेचर टॉवर और इफको फ्लाईओवर चौक की स्थिति है। इन तीनों ही चौक से बिना रुके  ट्रैफिक गुजरे, इसे लेकर इन जंक्शनों पर सुधार के लिए प्रशासन ने एनएचएआई के साथ मिलकर योजना तैयार की है।

इन परियोजनाओं पर खर्च होने वाली कुल राशि का 75 प्रतिशत एनएचएआई तथा 25 प्रतिशत राज्य सरकार वहन करेगी। इस बारे में पूर्व में ही फैसला लिया जा चुका है। भूमि अधिग्रहण के लिए एनएचएआई कार्रवाई करेगी।

इसके अलावा, यहां पर आने वाले पेड़ों की कटाई करने के लिए संबंधित जमीनों का मालिकाना हक रखने वाले विभाग वन विभाग से इसकी स्वीकृति लेंगे। इसके लिए पीडब्ल्यूडी मंत्री राव नरबीर सिंह भी निगमायुक्त और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ 26 नवंबर 2015 में मीटिंग कर काम को गति देने के निर्देश दे चुके हैं।

इन तीनों व्यस्तम जंक्शनों के सुधार के लिए तैयार की गई परियोजनाओं को केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय से स्वीकृत करवाकर एक माह में टेंडर प्रक्रिया शुरू की जानी थी। इस परियोजना को अगले ढ़ाई सालों में पूरने की योजना है।

उसके बाद इन जंक्शनों पर यातायात जाम की समस्या दूर हो सकेगी। लेकिन पांच माह से अधिक का समय बीत चुका है और अभी तक इन जंक्शनों पर अंडरपास के टेंडर तक नहीं सके हैं, जिससे लोगों को सुगम यातायात के लिए अभी और लंबे समय इंतजार करना होगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें