हेली मंडी, पटौदी में आयोजित जोनल यूथ फेस्टिवल में डीएवी शताब्दी कॉलेज नवीं बार ओवर ऑल चैंपियन बना। डीएवी कॉलेज ने 14 में प्रथम, 11 में द्वितीय और 5 में तीसरा स्थान प्राप्त किया। कॉलेज के डीन प्रो. मुकेश बंसल ने बताया कि हिंदी वन एक्ट प्ले, स्किट, मिमिक्ररी, ग्रुप डांस, ग्रुप सांग वेस्टर्न, क्ले मॉडलिंग, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, कोलाज, ऑक्रेस्ट्रा, वाद विवाद, क्विज प्रतियोगिता में कॉलेज के विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान हासिल किया।
कव्वाली, रंगोली, अंग्रेजी कविता, क्लासिकल म्यूजिक, गजल, हिंदी वाद विवाद में दूसरा स्थान प्राप्त किया। ग्रुप सांग, हिंदी वाद विवाद, फोटोग्राफी, उर्दू कविता में तीसरा स्थान हासिल किया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ.सतीश आहूजा ने विजेता छात्र छात्राओं का सम्मान किया।
प्रतियोगिता में 95 कॉलेजों से करीब एक हजार छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। हिंदी वन एक्ट प्ले में बेस्ट एक्टर का पुरस्कार भी हासिल किया।