फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीयू ने बढ़ाई बीएड में प्रवेश की तारीख

Tue, 25 Oct 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईकोर्ट के फैसले पर एचपीयू ने बीएड में प्रवेश मामले में प्रथम सेमेस्टर में नए बैच में प्रवेश की तारीख 29 अक्तूबर तक बढ़ा दी है। कॉलेजों को इस अवधि में प्रवेश परीक्षा में दी गई छूट और एनसीटीई की तय यूजी में न्यूनतम प्राप्तांक की शर्त पर छात्रों को प्रवेश देने की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। 
विज्ञापन


विवि के कुलसचिव डॉ. पंकज ललित के आदेशों से विवि के शिक्षा विभागाध्यक्ष और काउंसलिंग कमेटी समन्वयक प्रो. सुदर्शना राणा ने निजी और सरकारी बीएड कॉलेजों को ई-मेल से सूचित कर दिया है। आदेशों के मुताबिक निजी बीएड कॉलेजों को खाली सीटें भरने के लिए सिर्फ 29 अक्तूबर तक समय है।

दो नवंबर को विवि में प्रवेश से संबंधित रिकॉर्ड जमा करवाना होगा।  न्यायालय ने निजी कॉलेजों की मांग पर छूट के बाद प्रवेश देने को समयसीमा कम होने पर एक सप्ताह तक इसे बढ़ाने के लिए विवि को कहा था। आदेशों में साफ किया है कि एनसीटीई की ओर से सेमेस्टर में न्यूनतम टीचिंग डे की शर्त भी निजी कॉलेजों को पूरी करनी होगी।
विज्ञापन


इसके लिए चाहे उन्हें अपनी छुट्टियों में कटौती कर कक्षाएं लगानी पड़ें। दिसंबर में प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाओं को देखते हुए निजी कॉलेजों को न्यूनतम टीचिंग डे की शर्त पूरी करनी होगी। इसमें किसी तरह की छूट नहीं दी गई है। बीएड डिग्री कोर्स को पिछले शैक्षणिक सत्र से दो साल करने और एनसीटीई के

नए नियम लागू करने के बाद प्रदेश के युवाओं का बीएड करने में रुझान घटा है। निजी बीएड कॉलेजों में लगातार सैकड़ों सीटें खाली रह रही हैं। इसी समस्या को लेकर निजी कॉलेज प्रबंधकों ने पहले सरकार से कोर्स के लिए प्रवेश परीक्षा की शर्त में छूट दिलवाई, साथ ही न्यायालय से अपने स्तर पर प्रवेश देने के लिए विवि द्वारा तय समय सीमा को बढ़ाए जाने का मामला उठाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें