फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को मिलेगा मौका, 6 अक्तूबर को लगेगा रोजगार मेला 

Sat, 24 Sep 2016 09:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
जिले के आईटीआई, पॉलीटेक्निक और अन्य तकनीकी दक्षता हासिल कर चुके युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए 6 अक्तूबर को रोजगार मेले का आयोजन होगा। इसको लेकर औद्योगिक इकाईयों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई।  
विज्ञापन


जिलाधिकारी एनपी सिंह ने बताया कि स्थानीय युवाओं की सहभागिता बढ़ाने के लिए रोजगार मेला लगाया जाएगा। पिछले साल भी मुख्य विकास अधिकारी माखन लाल गुप्ता के कुशल नेतृत्व में गांवों में सर्वे कर करीब 1500 युवाओं का चयन किया था।

जिसमें 800 युवाओं को रोजगार दिलाया गया था। 6 अक्तूबर को भी जनपद में रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा, जिसमें जनपद की अधिक से अधिक इकाईयां भाग लेकर अपनी आवश्यकता के आधार पर स्थानीय युवाओं को रोजगार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन युवकों को रोजगार दिलाया जाएगा, उनकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें