जेएनयू कैंपस में क्लासरूम के बाद अब हॉस्टल भी वाई-फाई से जुड़ गए हैं। इससे पहले लाइब्रेरी और क्लासरूम में यह सुविधा मिल रही थी।
कुलपति प्रो. एम जगदीश कुमार ने मंगलवार को हॉस्टल में वाई-फाई की सुविधा शुरू की।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि अब छात्र इंटरनेट के माध्यम से स्किल, एकेडमिक व रिसर्च में अधिक अच्छा काम कर सकेंगे। इससे पढ़ाई के साथ-साथ छात्रों की सोशल लाइफ में कम्युनिकेशन बढ़ेगा।