फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी स्कूलों की शिकायत के लिए वेब पोर्टल लांच

Fri, 18 Nov 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अगले शैक्षणिक सत्र में दाखिले के लिए नर्सरी दाखिला प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है। अभिभावकों को परेशानी न हो इसलिए उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बृहस्पतिवार को वेब पोर्टल लांच कि या। पोर्टल के माध्यम से की गई शिकायत पर 15 दिन में कार्रवाई होगी। कार्रवाई की जानकारी संदेश के माध्यम से शिकायतकर्ता को दी जाएगी। 
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इससे काफी बड़े स्तर पर अभिभावकों को राहत मिलेगी। यह अभिभावकों के लिए सिंगल विंडो कंपलेंट सिस्टम है, जहां वह स्कूल से जुड़ी हर प्रकार की शिकायत कर सकते हैं, जिसमें, दाखिला, फीस, डोनेशन, ईडब्लयूएस-वंचित वर्ग, व पीटीए समेत अन्य शिकायतें शामिल हैं।

खास बात यह है कि उपमुख्यमंत्री, शिक्षा सचिव, शिक्षा निदेशक, शिकायत की पूरी मॉनिटरिंग करते रहेंगे। वहीं यदि शिकायतकर्ता चाहेगा तो उसकी शिकायत गुप्त रखी जाएगी। पोर्टल में शिकायत का समाधान हो जाने के बाद एक फीडबैक देने की व्यवस्था की गई है। अगर वह संतुष्ट नहीं होगा तो उसकी शिकायत को दोबारा देखा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वेब पोर्टल की विशेषताएं:
. पांच सौ शब्दों में दस्तावेज के साथ शिकायत कर सकते हैं
. पोर्टल पर इलाकों के अनुसार सभी स्कूलों की लिस्ट होगी
. शिकायत करने पर शिकायतकर्ता के पास संदेश आ जाएगा
. शिकायत का समाधान हो जाने के बाद भी संदेश मिलेगा
. शिकायतकर्ता को वेब पोर्टल पर स्टेटस पता चलता रहेगा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें