फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टूडेंट्स को कौशल विकास से जोड़ेंगे ये वोकेशनल कोर्स, सीबीएसई स्कूलों में होगा अनिवार्य

Fri, 17 Mar 2017 08:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विद्यार्थियों को कौशल विकास से जोड़ने के लिए सीबीएसई ने नए शैक्षणिक सत्र में10वीं कक्षा में वोकेशनल कोर्स को अनिवार्य कर दिया है। हालांकि, पहले भी वोकेशनल कोर्स चल रहे थे, लेकिन अनिवार्यता की बाध्यता नहीं थी। अब स्कूलों को इन कोर्स को अतिरिक्त विषय के तौर पर पढ़ाना होगा। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पहले 12वीं एवं उसके बाद यह कोर्स चलाए जाते हैं, लेकिन 10वीं कक्षा से इसकी शुरुआत से विद्यार्थियों को रोजगार की दृष्टि से फायदा होगा। इसके लिए बोर्ड ने सभी स्कूलों को निर्देशित कर दिया है। 

वोकेशनल कोर्स में डायनैमिक्स ऑफ रिटेलिंग, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, सिक्योरिटी, ऑटोमोबाइल टेक्नोलॉजी, पर्यटन, ब्यूटी एंड वेलनेस, बेसिक एग्रीकल्चर, फूड प्रोडक्शन, फ्रंट ऑफिस ऑपरेशंस, बैंकिंग एंड सेल्स, हेल्थकेयर सर्विस आदि कोर्स शामिल किए गए है। इनमें से विद्यार्थियों को किसी एक विषय का चयन करना होगा।  
विज्ञापन


पांच के बजाय छह विषय पढ़ेंगे विद्यार्थी 
हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान विषय को विद्यार्थियों को पढ़ाया जा रहा है। अब एक वोकेशनल विषय जुड़ने से विषयों की संख्या छह हो जाएगी। वोकेशनल के 100 अंक के पेपर में 50 अंक बोर्ड परीक्षा एवं 50 अंक इंटरनल अंक के रूप में दिए जाएंगे। 

फेल होने का डर होगा दूर
वोकेशनल कोर्स को शामिल करने से विद्यार्थियों के परीक्षा में फेल होने के डर से निजात मिलेगी। छात्र यदि मुख्य तीन विषय विज्ञान, गणित व सामाजिक विज्ञान में से किसी एक भी विषय में फेल होता है, तो उसकी जगह वोकेशनल विषय के अंक जोड़कर पास कर दिया जा सकेगा। वहीं, छात्र अपनी इच्छा से रि अपीयर परीक्षा के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। 

सीबीएसई स्कूलों में वोकेशनल कोर्स को अनिवार्य कर दिया गया है। इसके लिए बोर्ड से जानकारी प्राप्त हो चुकी है। वोकेशनल से विद्यार्थियों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

-आनंद गुप्ता, प्रिंसिपल, विद्या मंदिर स्कूल, फरीदाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें