फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा उर्दू अकादमी : उर्दू पत्राचार आवेदन 31 दिसंबर तक

Sat, 18 Nov 2017 05:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
हरियाणा उर्दू अकादमी ने वर्ष 2018 के लिए एक वर्षीय उर्दू पत्राचार कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसकी अंतिम तिथि 31 दिसंबर, 2017 है। यह कोर्स हिन्दी माध्यम से करवाया जाता है और इसमें प्रवेश के लिए कोई आयु सीमा नहीं है।
विज्ञापन


एक वर्षीय उर्दू पत्राचार कोर्स को पूरा करने पर एक वर्षीय प्रमाण पत्र के साथ-साथ आकर्षक इनाम भी दिया जाएगा। इसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 5100 रुपये, 3100 रुपये और 2100 रुपये का इनाम दिया जाएगा।

कोर्स में प्रवेश के लिए 200 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। जो चेक के जरिए या डिमांड ड्राफ्ट द्वारा भेजा जा सकता है। यह शुल्क पंजाब नेशनल बैंक सेक्टर-5 पंचकूला में आरटीजीएस के जरिए भी जमा करवाया जा सकता है।
विज्ञापन


उर्दू अकादमी के एक प्रवक्ता ने बताया कि जमा करवाए गए शुल्क की बैंक प्रति फार्म के साथ सलंग्न करनी होगी, अन्यथा फार्म रद्द कर दिया जाएगा। कोर्स के लिए आवेदन फार्म अकादमी भवन, आईपी 16, सेक्टर-14 पंचकूला से मंगवाया जा सकता है या फिर इसे अकादमी की वेबसाइट से भी डाउनलोड किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें