फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

63वें राष्ट्रीय स्कूल खेलों में भाग लेंगे सीआईएससीई छात्र

Sat, 18 Nov 2017 01:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन(सीआईएससीई) बोर्ड केछात्र वर्तमान में चल रहे 63वें राष्ट्रीय स्कूल खेलों में भाग ले सकेंगे। काउंसिल को इन खेलों में भाग लेने के लिए इस वर्ष खेल मंत्रालय से अनुमति मिली है।
विज्ञापन


इस अनुमति केकारण सीआईएससीई को अस्थायी सदस्य केरुप में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। इन खेलों में सर्वश्रेष्ठ रहने वाले छात्रों को भारत सरकार केदिसंबर में होने वाले द खेलो इंडिया प्रोग्राम में हिस्सा लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। बोर्ड की ओर से राष्ट्रीय स्कूल खेलों में हिस्सा लेने के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा था।

सीआईएससीई के चीफ एग्जिक्यूटिव व सचिव गैरी अराथून के मुताबिक स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया(एसजीएफआई) की ओर से वर्तमान में चल रहे राष्ट्रीय स्कूल खेलों में हमें अस्थायी सदस्य केरुप में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है।
विज्ञापन


हालांकि बोर्ड वर्ष 2018 तक एक स्वतंत्र ईकाई केरुप में एसजीएफआई में शामिल होना शचाहता है। अब इन खेलों में हिस्सा लेने के लिए अनुमति मिलने के बाद काउंसिल से संबंद्ध स्कूलों के बच्चे ऐथलेटिक्स, बैडमिंटन, बॉस्केटबॉल, हॉकी, फुटबॉल, स्विमिंग, व वॉलीबाल प्रतिस्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे।

जो छात्र इन खेलों में श्रेष्ठ रहेंगे उन्हें दिल्ली में 22 दिसंबर से 30 दिसंबर के दौरान होने वाले भारत सरकार के द खेलो इंडिया प्रोग्राम में हिस्सा लेने के लिए चुना जा सकता है। गैरी अराथून के मुताबिक बोर्ड हमारी और से अपनी उपस्थिति इन खेलों में दर्ज कराने के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा था।

जिसके बाद बोर्ड ने युवा एवं खेल मंत्रालय व स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के अधिकारियों से लगातार बैठकें की। उन्होंने कहा कि बोर्ड ने हमेशा बच्चे के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया और प्रोत्साहित किया है, साथ ही शैक्षणिक व खेलों व अन्य गतिविधियों पर अधिक जोर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें